आगरालीक्स…Agra News : आगरा के संजय प्लेस में बनी दुकानों के बाहर रास्ते और छत्तो पर अनाधिकृत निर्माण, रूफटॉप व रेस्टोरेंट बनाने पर एडीए सात दिन में करेगा कार्रवाई। ( Agra News : Survey of illegal construction in Sanjay Place Agra)
बैठक में एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने कहा कि संजय प्लेस में सर्वे कराकर तत्काल नियमानुसार कार्यवाही सात दिवस के अंदर कराई जाए। ऐसे निर्माण जिनमें सील/ध्वस्तीकरण आदेश हो चुके हैं उनमें नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाये। साथ ही प्राधिकरण की ऐसी भूमि जिन पर अवैध कब्जा है उन सभी प्रकरणों में संयुक्त टीम गठित कर कब्जा मुक्त कराने के आदेश दिए गए थे। परंतु अभी तक कोई संतोष जनक प्रगति नहीं है जिस हेतू नाराजगी वक्त की गई और अवैध कब्जें को नियमानुसार हटाने के लिए निर्देशित किया गया। यह भी निर्देश दिये गये समस्त सहायक,अवर अभियंता अपने-अपने वार्डों में निरंतर निरीक्षण करते रहें और अनाधिकृत निर्माण के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
नाराजगी
प्रवर्तन अनुभाग द्वारा एक सप्ताह में की कार्यवाही के संबंध में निर्देश दिए गए की लक्ष्य के सापेक्ष जो कार्यवाही की गई है उससे और अधिक कार्यवाही अगले सप्ताह तक कराई जाए साथ ही जिन प्रकरणों में शमन किया जा सकता है उन प्रकरणों को अगले सप्ताह तक प्रस्तुत किया जाए।