आगरालीक्स…काम पर से लौटे पति ने पत्नी को लगाई आवाज, फोन भी किया लेकिन नहीं मिला कोई रिप्लाई, खिड़की से झांककर देखा तो उड़ गए होश…
आगरा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है. उसके गले पर चोट के निशान मिले हैं. महिला की मौत् की जानकारी तब हुई जब शुक्रवार शाम को चाट की ठेल लगाने वाला उसका पति घर वापस काम पर से लौटा. कमरे के दरवाजे पर उसने पत्नी को आवाज लगाई लेकिन अंदर से काई आवाज नहीं आई. इस पर पति ने फोन किया तो फोन भी नहीं उठा. बाद में पति ने जंगले से झांककर देखा तो अंदर उसकी पत्नी मृत अवस्था में पड़ी थी. यह देखकर उसके होश उड़ गए और चीख निकल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

ये है मामला
मामला मलपुरा कस्बे का है. भिंड मध्य प्रदेश का रहने वाला सोनू यहां अपनी पत्नी के साथ बीते चार साल से रह रहा हे. सोनू चाट की ठेल लगाता है. बताया गया है कि शुक्रवार रात को वह रोज की तरह काम पर से वापस लौटा तो उसने अपनी पत्नी रितु को आवाज दी, लेकिन घर के अंउदर से किसी की आवाज नहीं सुनाई दी. इसके बाद उसने पत्नी को फोन किया तो वह भी नहीं उठा, वह स्विच आफ निकला. इसके बाद सोनू ने कमरे के जंगले से अंदर झांककर देखा तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए. अंदर उसकी पत्नी की लाश पड़ी थी और उसके गले पर चोट के निशान थे. सोनू के चीखने चिल्लाने पर पड़ोसी भी आ गए. इसके बाद वह पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पुलिस भी आ गई. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.