आगरालीक्स ….आगरा में स्वीमिंग सीखना चाहते हैं, उन बच्चों और युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दो साल बाद एकलव्य स्पोटर्स स्टेडियम के स्वीमिंग पूल का ताला खोल दिया गया है। जानें शुल्क और टाइमिंग।

कोरोना काल में मार्च 2020 में एकलव्य स्पोटर्स स्टेडियम का स्वीमिंग पूल बंद कर दिया गया था, इसके बाद से स्वीमिंग पूल पर ताला लगा हुआ था। बच्चों के साथ युवा भी स्वीमिंग पूल में स्वीमिंग सीखने के लिए आते थे लेकिन कोरोना काल में दो साल तक स्वीमिंग पूल बंद रहा।
बच्चों से लेकर युवा सीख सकते हैं स्वीमिंग
आगरा के एकलव्य स्पोटर्स स्टेडियम के स्वीमिंग पूल का शुक्रवार को क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी सुनील चंद्र जोशी ने ताला खोल दिया, इसके साथ ही स्वीमिंग भी शुरू कर दी गई। ट्रेनर द्वारा स्वीमिंग पूल में स्वीमिंग की ट्रेनिंग दी जाती है। बच्चों से लेकर युवा सहित किसी भी उम्र के व्यक्ति स्वीमिंग सीखने के लिए पंजीकरण करा सकते हैं।
ये है शुल्क
स्वीमिंग पूल में पंजीकरण के लिए दो कैटेगरी हैं। एक कैटेगरी में 18 से कम उम्र के बच्चे हैं, इसके लिए पंजीकरण शुल्क 500 रुपये प्रति माह है। जबकि दूसरी कैटेगरी में 18 से अधिक उम्र के लोग पंजीकरण करा सकते हैं। इसका शुल्क 1000 रुपये प्रतिमाह है।