आगरालीक्स …Agra News : आगरा में वायरल संक्रमण से पीड़ित मरीजों में अलग अलग लक्षण मिल रहे हैं, बुखार के साथ ही पेट दर्द, सांस लेने में परेशानी, सीने की जकड़न की समस्या के साथ मरीज परामर्श लेने के लिए आ रहे हैं। ( Agra News : Symptoms of viral fever varies)
आगरा में वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है, एसएन मेडिकल कॉलेज के साथ ही जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार के मरीजों की संख्या अधिक है। इसमें से अधिकांश मरीजों को तेज बुखार के साथ शरीर में दर्द और सीन में पकड़ने की समस्या हो रही है। तेज दर्द से लोगों का चलना फिरना भी मुश्किल हो गया है।
पैरासीटामोल टैबलेट ही लें
बुखार में मरीजों को अपने स्तर से पैरासीटामोल टैबलेट ही लेने की सलाह दी जा रही है, कोई और दवा ना लें। दर्द की दवा भी ना लें।