आगरालीक्स आगरा में आज ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी सहित सभी स्मारक फ्री हैं टिकट नहीं लगेगी, अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ स्मारक घूमने जा सकते हैं। ( Agra News: Taj Mahal, Agra Fort free for tourist on World Museum day today#Agra )
आज रविवार यानी 18 मई को विश्व संग्राहलय दिवस है। एएसआई महानिदेशक के निर्देशों पर अधीक्षक पुरातत्वविद आगरा स्मिता एस कुमार ने आगरा सर्किल के संरक्षण सहायकों को रविवार को स्मारकों को पर्यटकों के लिए निशुल्क प्रवेश देने के निर्देश दिए हैं। ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी सहित सभी स्मारकों को पर्यटकों को फ्री प्रवेश मिलेगा।
मुख्य मकबरे के लिए लगेगी 200 रुपये की टिकट
ताजमहल में फ्री प्रवेश मिलेगा लेकिन मुख्य मकबरे पर जाने के लिए 200 रुपये की टिकट लेनी होगी, इसे फ्री नहीं किया गया है। ताजमहल के अंदर जाने के लिए कोई टिकट नहीं लगेगी।