आगरालीक्स…ताज महोत्सव के प्रोग्राम शुरू, सूरसदन में मुशायरा तो शिल्पग्राम में सिंगर सिद्धार्थ मोहन को सुनें…मंडलायुक्त, डीएम ने किया निरीक्षण
ताज महोत्सव आज से शुरू हो गया है. शिल्पग्राम के मुक्ताकाशीय मंच के साथ सूरसदन में भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. सूरसदन में जहां डिम्पी मिश्रा द्वारा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी जा रही है तो वहीं 8 बजे के बाद मुशायरा होगा जिसमें देश के नामी—गिरामी शायर यहां आ रहे हैं. वहीं शिल्पग्राम में आज भक्ति गायक सिद्धार्थ मोहन अपनी प्रस्तुति देंगे. इसके अलावा शिल्पग्राम में ही ब्रज की होली होगी.
इससे पहले आज मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी व जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने शिल्पग्राम स्थित मुक्ताकाशीय मंच, शिल्पियों के स्टॉल, मीडिया दीर्घा, पार्किंग व्यवस्था, झूला क्षेत्र आदि का निरीक्षण किया, जिलाधिकारी ने शिल्पग्राम क्षेत्र को प्लास्टिक फ्री रखने को संबंधित को निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था, साज सज्जा, लाइटिंग इत्यादि की व्यवस्था का जायजा लिया तत्पश्चात आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट पर पहुंच कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा, जिलाधिकारी ने सूर सदन में में ताज महोत्सव की व्यवस्थाओं को देखा तथा जरूरी दिशा निर्देश दिए।