आगरालीक्स… आगरा में ताजगंज बाजार 2 अक्टूबर को पूरी तरह से बंद रहेगा, जानें क्या है कारण।
सुप्रीम कोर्ट ने ताजमहल परिसर के 500 मीटर के दायरे में व्यावसायिक गतिविधि पर रोक लगाने के लिए एडीए को आदेश दिए हैं। इससे करीब 400 होटल, एंपोरियम और दुकानें प्रभावित होंगी। इसके विरोध में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

ताजगंज बाजार बंद रखने का ऐलान
ताजगंज क्षेत्र के कारोबारियों ने दो अक्टूबर को बाजार पूरी तरह से बंद रखने के ऐलान किया है, इसके लिए कारोबारियों ने ताजगंज क्षेत्र के होटल, दुकान और एंपोरियम संचालकों से संपर्क किया। उनसे अपील की है कि रविवार को पूरी तरह से बाजार बंद रखा जाएगा।