आगरालीक्स…आगरा में बारिश से हुए गड्ढे में पलटा कैंटर. मच गई चीख पुकार
आगरा में शुक्रवार को बड़ा हादसा होने से बच गया. थाना मलपुरा क्षेत्र में न्यू दक्षिणी बाईपास स्थित भांडई रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह गहरे गड्ढे में एक कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया. कैंटर के गिरते ही चीख पुकार मच गई. आसपास के ग्रामीणों ने कैंटर में फंसे चालक और परिचालक को बाहर निकाला. सूचना पर पुलिस पहुंच गई.

दवाइयां लेकर दिल्ली से रायपुर जा रहा था कैंटर
शुक्रवार सुबह एक कैंटर दिल्ली से दवाइयां लेकर छत्तीसगढ़ के रायपुर जा रहा था. दक्षिणी बाईपास पर पहुंचने पर पीछे से आ रही वाहन को बचाने के प्रयास में कैंटर बारिश के कारण हुए 15 फीट गहरे गड्ढे में अनियंत्रित होकर पलट गया. चालक कौशलेंद्र शर्मा और परिचालक विपिन ने मदद के लिए चीख पुकार की. इस पर वहां मौजूद ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला. सूचना पर थाना मलपुरा पुलिस भी पहुंच गई