Sunday , 9 August 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Tantrik committed a molested on a young woman, arrested him…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Tantrik committed a molested on a young woman, arrested him…#agranews

36

आगरालीक्स…आगरा में तांत्रिक ने इलाज के नाम पर युवती से किया गंदा काम. वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल. पुलिस ने किया अरेस्ट

आगरा में एक तांत्रिक ने इलाज के नाम पर युवती के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर बाद में उसे ब्लैकमेल किया. पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी तांत्रिक को अरेस्ट कर लिया है और उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

जानिए क्या है मामला
घटना मलपुरा के गांव का है. यहां रहने वाली एक 22 साल की युवती ने एक तांत्रिक पर इलाज के बहाने दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल का आरोप लगाया है. युवती के अनुसार उसका परिवार कई महीनों से पारिवारिक परेशानियों से जूझ रहा था और उसके भाई और भतीजे की हाल ही में आकस्मिक मौत हो गई थी. इसी को लेकर वह अपनी भाभी के साथ धौलपुर के नवाब बसई स्थित एक आश्रम पर गई थी. वहां उसकी मुलाकात एक तांत्रिक जयप्रकाश उर्फ जया निवासी फतेहपुर सीकरी से हुई. उसने युवती के घर में चल रही परेशानियों को दूर करने का दावा किया और इलाज करने की बात कही. दो दिन बाद युवती के घर पर तांत्रिक पहुंचा और उसने बताया कि युवती पर आत्मा का साया है जिसकी वजह से परिवार में परेशानियां हैं.

अलग कमरे में ले गया
आरोप है कि इस पर तांत्रिक युवती को अलग कमरे में ले गया और परिजनों से दूसरे कमरे में रहने के लिए कहा. तंत्र मंत्र के बहाने आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया. पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने वीडियो भी बना लिया और बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा. बाद में उसने युवती को होटल बुलाया और यहां उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया. आरोपी द्वारा लगातार दी जा रही धमकी से परेशान होकर युवी ने परिजनों को इसकी जानकारी दी जिसके बाद पुलिस तक मामला पहुंचा. पुलिस ने तहरीर पर आरोपी तांत्रिक को अरेस्ट कर लिया है. जांच कर कार्रवाई की जा रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Police raid in so called Call Center in Tajganj Agra

आगरालीक्स आगरा में फ्लैट में चल रहे कॉल सेंटर पर पुलिस का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Clash between two groups of youth outside Mall in Agra

आगरालीक्स…आगरा में मॉल के बाहर युवतियों को लेकर दो गुट भिड़े।आगरा के...

बिगलीक्स

Agra News Live: Ajanta Sweets, Agra Special Ghewar & Feni

आगरालीक्स…आगरा के अजंता स्वीट्स के स्पेशल घेवर और फैनी को देख मुंह...

बिगलीक्स

Agra News: CNG rate hike by Rs 3, New Rate of CNG Rs 105 per KG in Agra

आगरालीक्स…आगरा में पेट्रोल से महंगी हुई सीएनजी, तीन रुपये और बढ़े।आगरा में...

error: Content is protected !!