आगरालीक्स…ये तो हद ही हो गई. ट्रेन की पेंट्रीकार में बिजली की रॉड से बनाई जा रही थी चाय. मैनेजर अरेस्ट
अहमदाबाद जा रही एक ट्रेन के एसी पैनल में अनाधिकृत रूप से इलेक्ट्रिक रॉड लगाकर चाय बनाई जा रही थी.मामला सामने आने पर पेंट्रीकार मैनेजर को अरेस्ट कर लिया गया है. बताया जाता है कि एसी मैकेनिक के विरोध पर दोनों में विवाद हुआ. ट्रेन में आग लगने की संभावना पर मैकेनिक की सूचना पर आरपीएफ एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने मैनेजर को अरेस्ट कर लिया है.
मामला शनिवार का है. पटना से अहमदाबाद जा रही एक साप्ताहिक ट्रेन के एसी कोच संख्या बी 11 में एसी के असिस्टेंट मैकेनिक एवं पेंट्रीकार मैनेजर केबीच विवाद हो रहा था. एसी मैकेनिक ने घटना की तजानकारी से रेल अधिकारियों को अवगत कराया. टेन जब टूंडला स्टेशन पहुंची तभी सूचना मिलने पर आरपीएफ एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने ट्रेन के एसी कोच में पहुंच गए. ट्रेन में एसी मैकेनिक और पेंट्रीकार मैनेजर के बीच विवाद हो रहा था.
एसी मैकेनिक ने बताया कि पेंट्रीकार मैनेजर द्वारा अनाधिकृत रूप से एसी के इलेक्ट्रिक पैनल में इलेक्ट्रिक रॉड लगा कर चाय बनाई जा रही हे. इससे आग लगने की संभावना बढ़ जाती है. आरपीएफ ने पड़ताल की तो मामला साही पाया गया. पेंट्रीकार मैनेजर सोनू कश्यप निवासी नटवर नगर धोली प्याऊ मथुरा को अरेस्ट कर लिया गया है.