आगरालीक्स…. आगरा में पत्नी से संबंध होने के शक में शिक्षक की दिनदहाड़े, दौड़ा दौड़ाकर हत्या, शर्ट पर लगे टेलर के टैग से हुई शिक्षक की शिनाख्त।
आगरा के लालपुर, खेरागढ़ का रहने वाला युवक पत्नी द्वारा दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराने के बाद से तीन साल से अलग रह रहा था। पत्नी के पास धौलपुर का रहने वाला शिक्षक आता था, युवक को शक हो गया है कि शिक्षक के उसकी पत्नी के साथ संबंध हैं।
शिक्षक की दौड़ा दौड़ा कर हत्या
बुधवार को दोपहर में युवक पत्नी से मिलने के लिए पहुंचा, वहां पहले से ही शिक्षक मौजूद था। युवक ने धारदार हथियार से हमला किया वह बचने के लिए घर से निकलकर खेतों की तरफ भागा। युवक भी उसके पीछे भागा, शिक्षक खेत में गिर गया, ताबड़तोड़ वार कर शिक्षक की हत्या कर दी।
शर्ट पर लिखे टेलर के नाम से हुई पहचान
शव मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की, शिक्षक की शर्ट पर धौलपुर के टेलर का टैग लगा हुआ था, पुलिस उस टेलर के पास पहुंची, शिक्षक का फोटो दिखाया तो टेलर ने उसकी शिनाख्त कर ली। एसीपी की का कहना है कि युवक की पत्नी उससे अलग रह रही थी, वह उससे और बच्चों से मिलने के लिए कभी कभी आता था। अभी जांच की जा रही है।
सांकेतिक फोटो