आगरालीक्स… आगरा में मिल्क प्रोडक्ट फैक्ट्री पर छापा, पनीर में मिला रिफाइंड, डीप फ्रीजर में मिले मक्खी और मच्छर। 120 किलो पेठा, लडडू, मोहन भोग कराया नष्ट।
आगरा के विकास नगर, गली नंबर एक टेढ़ी बगिया में भूपेंद्र सिंह की मिल्क प्रोडक्ट की फैक्ट्री, पंजीकरण खत्म हो चुका था। सहायक आयुक्त खाद्य अमित सिंह के अनुसार, छत खुली थी, फैक्ट्री की दीवार पर कालिख जमा थी, दूध, पनीर और क्रीम गंदगी में रखे थे, आठ लिो रिफाइंड मिला।
पनीर में चिकनाई के लिए रिफाइंड की मिलावट होती थी, क्रीम सेपेरेटर में गंदा कपड़ा पड़ा था। 300 किलो क्षमता की दूसरी कड़ाही चूल्हे पर रखी थी, सूचना पर ट्रांस यमुना थाने की पुलिस भी पहुंच गई। टीम ने 304 किलो पनीर, 400 किलो लीटर दूध, 100 किलो क्रीम नष्ट कराई।
पेठा, मोहन भोग कराया नष्ट
एफएसडीए की टीम ने 130 किलो पेठा, लडडू और मोहन भोग नष्ट कराया। ये खराब हो चुका था।