आगरालीक्स…सोते रह गए घरवाले, बेटी रात को प्रेमी के साथ हो गई फुर्र. साथ में ले गई सोने चांदी की ज्वैलरी और साढ़े तीन लाख रुपये कैश…अब भटक रहा पिता
आगरा रीजन के मथुरा जिले में एक किशोरी अपने प्रेमी के साथ रात को घर से निकल गई. जाते समय वह घर के अंदर रखे सोने चांदी के आभूषण और करीब साढ़े तीन लाख रुपये कैश लेकर भाग गई. घरवाले सोते ही रह गए, सुबह जब वह जागे तो उनहें इस पूरे मामले की जानकारी हुई, जिसे जानकर उनके होश उड़ गए. किशोरी के पिता ने थाने में शिकायती पत्र दिया है.
घटना थाना मांट थाना क्षेत्र की है. यहां रहने वाली एक किशोरी अपने प्रेमी के साथ भाग गई. जाते समय वह सोने चांदी के ज्वैलरी और कैश लेकर गई है. प्रेमी भी उसी गांव का रहने वाला है और लंबे समय से दोनों एक दूसरे के संपर्क में थे. किशोरी के पिता ने थाने पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है, जिसमें उसने किशोरी के प्रेमी और उसका सहयोग करने वालों के खिलाफ नामजद तहरीर दी हे. पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है. परिजन और पुलिस दोनों ही तलाश में लगे हैं.