आगरालीक्स ..आगरा से वाराणसी के बीच हाई स्पीड तेजस ट्रेन चलेगी, 20 फरवरी से निजी ट्रेन महाकाल चलेगी।
तेजस एक्सप्रेस से वाराणसी से सुबह छह बजे तेजस से बैठकर दोपहर 12 बजे तक यात्री आगरा पहुंच जाएंगे। आगरा से ही अपराह्न तीन बजे बैठकर रात नौ बजे तक वाराणसी आ सकेंगे। पर्यटकों के साथ ही व्यापारियों के लिए भी यह ट्रेन सहूलियत भरी होगी।
ट्रेन में होगी चेयरकार
आगरा के बीच चलाई जाने वाली तेजस ट्रेन में चेयरकार ही होंगी। दो श्रेणी के कोच होंगे। टाइमिंग पर दिल्ली का ध्यान आगरा से तेजस का समय दिल्ली के यात्रियों को ध्यान में रख रखा जाएगा। दिल्ली से आगरा आने वाले यात्री या पर्यटक आगरा से वाराणसी जाना चाहेंगे, तो उनके लिए सुविधाजनक ट्रेन होगी।