आगरालीक्स…आगरा में आज गर्मी का 10 साल का रिकॉर्ड टूटा. आज अगर बाहर निकले होंगे तो अनुमान लगाएं कितना रहा तापमान…पिछले 10 वर्षों का रिकॉर्ड देखें
आगरा में अगर आज आप दोपहर को बाहर निकले होंगे तो आपको गर्मी का अनुमान हो ही गया होगा. आगरा में आज गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. पिछले 10 सालों में 5 मई को इतना अधिक तापमान नहीं रहा जितना आज दर्ज किया गया है. आईएमडी के अनुसार आज आगरा का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा.
मौसम विभाग के अनुसार 5 मई को पिछले 10 सालों में इतना तापमान नहीं रहा है. पिछले 10 सालों का आंकड़ा देखें…
5 मई 2015 — 42.2 डिग्री सेल्सियस (अधिकतम) और 22.2 डिग्री सेल्सियस (न्यूनतम)
5 मई 2016 — 38.3 डिग्री सेल्सियस (अधिकतम) और 26.7 डिग्री सेल्सियस (न्यूनतम)
5 मई 2017 — 41.8 डिग्री सेल्सियस (अधिकतम) और 23.4 डिग्री सेल्सियस (न्यूनतम)
5 मई 2018 — 42.7 डिग्री सेल्सियस (अधिकतम) और 24.2 डिग्री सेल्सियस (न्यूनतम)
5 मई 2019 — 40.1 डिग्री सेल्सियस (अधिकतम) और 24.1 डिग्री सेल्सियस (न्यूनतम)
5 मई 2020 — 35.8 डिग्री सेल्सियस (अधिकतम) और 21.8 डिग्री सेल्सियस (न्यूनतम)
5 मई 2021 — 40.8 डिग्री सेल्सियस (अधिकतम) और 26.8 डिग्री सेल्सियस (न्यूनतम)
5 मई 2022 — 41.7 डिग्री सेल्सियस (अधिकतम) और 29.3 डिग्री सेल्सियस (न्यूनतम)
5 मई 2023 — 31.1 डिग्री सेल्सियस (अधिकतम) और 19 डिग्री सेल्सियस (न्यूनतम)
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 05/05/24) 44.0
Departure from Normal(oC) 3.0
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 05/05/24) 24.5
Departure from Normal(oC) 0.0