आगरालीक्स…आगरा में धूप निकली तो फिर से बढ़ने लगा तापमान. जानें बारिश के कितने हैं आसार…
आगरा में दो दिन से मौसम साफ है. दिन में निकल रही धूप ने तापमान को फिर से बढ़ाया है. हालांकि बीच बीच में बादलों का डेरा लग रहा है लेकिन इसके साथ ही धूप खिल रही है. आईएमडी के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं न्यूनतम तामपान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा.
आईएमडी के अनुसार आने वाले सप्ताह में आगरा का मौसम साफ रहेगा. बारिश की संभावनाएं काफी हद तक न के बराबर हैं. कभी—कभी बादल छा सकते हैं.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 20/09/24) 30.6
Departure from Normal(oC) -4.6
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 20/09/24) 23.2
Departure from Normal(oC) -0.4