आगरालीक्स…आगरा में पूरा सप्ताह भीषण गर्मी पड़ेगी. मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट. लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहेगा तापमान.
आगरा में भीषण गर्मी ने लागों का हाल बेहाल कर रखा है. दिन में निकल रही धूप की तीव्रता इतनी अधिक है कि अगर थोड़ी देर खड़े हो जाए तो लगता है जैसे शरीर झुलस रहा हे. स्कूलों का टाइम भले ही कम कर दिया गया हो लेकिन दोपहर को साढ़े 12 बजे भी बच्चे गर्मी से परेशान होकर घर वापस लौट रहे हैं. दिन में आफिस और घर से बाहर निकलने वाले भी अब संकोच कर रहे हैं. इधर ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों का भी गर्मी में बुरा हाल हो गया है. ताजमहल का संगमरमर सुबह 9 बजे के बाद ही गर्म होने लगता है, दिन में ताजमहल देखने आने वाले पर्यटक ताज को छांव में खड़े होकर ही निहार रहे हैं.

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा. अभी दोनों ही तापमान सामान्य से नीचे हैं लेकिन मौसम विभाग के अनुसार आने वाला पूरा सप्ताह फिलहाल भीषण गर्मी पड़ने वाली है और तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के पार ही रहेगा. अभी फिलहाल गर्मी से राहत की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है.