Friday , 24 April 2026
Home आगरा Agra News: The childhood pastimes of Lord Krishna are described in the Srimad Bhagwat Katha, Agra…#agranews
आगरा

Agra News: The childhood pastimes of Lord Krishna are described in the Srimad Bhagwat Katha, Agra…#agranews

182

आगरालीक्स…आगरा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में आज श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का हुआ वर्णन, राधारानी और कन्हैया के भजनों पर खूब झूमें श्रद्धालू, गोकुल में नन्दोत्सव की छायी उमंग

माखन चोरी और महारास, गोवर्धन जैसी लीलाओं ने जहां भक्तों को भाव विभोर कर दिया वहीं बालक कृष्ण के पूतना वध और शकटासुर, अघासुर, तृणावर्त, बकासुर का वध करने पर कथा स्थल राधा-कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। श्रीकृष्ण के दर्शन करने पहुंचे शिवजी के प्रसंग का वर्णन हुआ भक्तों का मन भी भक्ति में झूमने नाचने लगा। बोदला स्थित महारानी बाग में श्रीमद्भावत कथा के पांचवे दिन व्यास पीठ से बैठकर कथा वाचक भगवताचार्य दिनेश दीक्षित जी ने गोवर्धन पूजा व श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के प्रसंग कहे।

बोदला, महारानी बाग में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में आज मानों कथा स्थल गोकुल बन गया। नन्दोत्सव की उमंग हर ओर बिखरी थी। हर बृजवासी कन्हैया के जन्म का उत्सव मना रहा था। कन्हैया झूले पलना, नेक धीरे झौंटा दीजो…, नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की… और श्रीराधा हमारी गौरी गौरी, नवल किशोरी… जैसे भजनों पर भक्तजनों भक्ति की गंगा में डूबकर खूब नृत्य किया। गर्ग ऋषि ने कृष्ण नाम के साथ कन्हैया का नामकरण किया। भगवताचार्य दिनेश दीक्षित ने ब्रज रज और ब्रज क्षेत्र में श्रीकृष्ण, राधारानी और यमुना महारानी के महत्व को समझाया।

कथा से पूर्व हनुमान चालीसा पाठ का किया गया। मथुरा से आए रामवीर सिंह चौधरी ने चांदी का मुकुट पहनाकर भगवताचार्य का सम्मान किया। कथा विराम पर आरती कर सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से आयोजन समिति के डॉ. जीएस राणा, अनीता राणा, संयोजक डॉ. अरुण प्रताप सिंह, राजीव सोलंकी, स्नेहलता सोलंकी, सतेन्द्र कटारा, लोकेश, शिवम, प्रिया,, सीमा भदौरिया, अजय सिंह, सुधाकर त्यागी, हेमन्त, ओम बिहारी, लाल सिंह लोधी, अरविन्द दुबे, दिलीप स्वामी, डॉ. लक्ष्मण सिंह आदि उपस्थित थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Maa Pitambara Mahayajna in Agra was illuminated by the resonance of Vedic mantras and the divinity of sacred oblations…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में वैदिक मंत्रों की गूंज और आहुतियों की दिव्यता से आलोकित...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Seeking shade to beat the heat in Agra

आगरालीक्स…बढ़ती गर्मी में समझ आ रही पेड़ों की माया, सिर छुपाने को...

आगरा

Obituaries of Agra on 24th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Demand to Exempt Agra Principals from Census Duty…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के प्रधानाचार्यों को जनगणना ड्यूटी से मुक्त रखने की मांग. अपर...

error: Content is protected !!