आगरालीक्स…आगरा में सास—बहू के बीच फंसा युवक. पत्नी की शर्त—मां चाहिए या पत्नी…तय करो, तभी ससुराल आउंगी. पति ने ये दिया जवाब
आगरा में सास—बहू के झगड़े का विवाद इतना बढ़ गया कि वो पुलिस तक पहुंच गया. काउंसलिंग कर दोनों को समझाया गया लेकिन बात नहीं मानी. पत्नी का कहना है कि सास हर काम में रोक टोक करती है. टीवी देखो, मोबाइल देखो तो टोकने लगती है. काम करने के लिए हमेशा ताने मारती है. वहीं सास का कहना है कि बहू को खाना पकाना तक नहीं आता. कुछ सिखाओ तो मना कर देती है. दिनभर टीवी और फोन में ही रहती है. काउंसलर ने दोनों को समझाया लेकिन पत्नी ने पति के सामने शर्त रख दी. मां चाहिए या पत्नी…तय करो, तभी ससुराल आउंगी. इस मामले में पति का कहना है कि वह अपनी मां का इकलौता बेटा है और अपनी मां को नहीं छोड़ सकता. मामले में अगली तारीख दे दी गई है.
न्यू आगरा में रहने वाली इस युवती शादी 2020 में मथुरा में हुई थी. युवक एक निजी कंपनी में जॉब करता है. शादी के बाद से ही सास और बहू के बीच झगड़ा होने लगा. इससे गुस्साई पत्नी मायके आकर रहने लगी. परामर्श केंद्र के काउंसलर डॉ. अमित गौड़ ने कहा कि काउंसिलिंग में दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की गई लेकिन बात नहीं बनी है. अगली तारीख दे दी गई है.