Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: The doors of Shri Jagannath Ji opened with the sound of conch, after 15 days Lord Jagannath gave divine darshan…#agranews
आगरा

Agra News: The doors of Shri Jagannath Ji opened with the sound of conch, after 15 days Lord Jagannath gave divine darshan…#agranews

409

आगरालीक्स…आगरा में शंखनाद संग खुले श्रीजगन्नाथ जी के पट, नयन उत्सव में 15 दिन बाद भगवान जगन्नाथ ने बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के साथ दिए अलौकिक दर्शन…रथयात्रा कल निकलेगी

शंखनाद के साथ भगवान के पट खुले तो हर भक्त के मुख से हरि बोल के जयकारे गूंजने लगे। श्रद्धा से भरी आंखें नवयौवन भेष में श्रीजगन्नाथ जी, बहन सुभद्रा व भाई बलभद्र के 15 दिन बाद दर्शन पाकर एकटक निगाह से निहारते रहे। दोनों हाथ ऊपर उठाकर हरे राम हरे कृष्णा… के कीर्तन से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। श्वेत रंग की पोशाक धारण किए और मोगरे के फूलों से सजे श्रीजगन्नाथ जी के दर्शन को हर भक्त व्याकुल था। बीमारी से उठे श्रीहरि के लिए आज हर भक्त अपनी अपनी रसोई से स्वादिष्ट व्यंजन पकाकर लाए। मंदिर की रसोई में 56 प्रकार के चावल पकाए गए।

कमला नगर स्थित इस्कॉन मंदिर (श्रीजगन्नाथ मंदिर) में आज श्रीजगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के तहत नयन उत्सव का आयोजन किया गया। आगरा इस्कॉन के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने बताया कि बीमारी से उठे श्रहरि का हल्का श्रंगार कर आरती की। बताया कि मंदिर की रसोई में आज भोग के लिए 56 प्रकार के चावल (गुड़ के चावल, गन्ने के रस में पके चावल, चीनी के चावल, फीके चावल, नमकीन चावल) आदि पकाए गए। भक्तजन अपनी-अपनी रसोई से ढोकले, कचौड़ी, पूड़ी, मठरी, पराठा, तरह-तरह की सब्जियां, रसगुल्ले, बर्फी आदि पकवान पकाकर लाए। श्रीजगन्नाथ जी के पट खुलने से पहले हरे राम हरे कृष्णा… कीर्तन करते हुए भगवान की एक झलक पाने का इंतजार करते रहे। मंदिर परिसर को जगमग रोशनी व सुगंधित पुष्पों से सजाया गया। आगरा इस्कॉन के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने भगवान की आरती की। जगन्नाथ जी की प्रिय स्तुति गीत गोविन्द व जगन्नाथ अष्टकम के साथ हरे रामा, हरे कृष्णा कीर्तन पर भक्त भगवान के दर्शन करते हुए देर तक झूमते नाचते रहे।

श्रीजगन्नाथ रथयात्रा कल दोपहर 2 बजे से
श्रीजगन्नाथ रथयात्रा 27 जून को दोपहर 2 बजे से बल्केश्वर स्थित महालक्ष्मी मंदिर से प्रारम्भ होगी। बल्केश्वर व कमला नगर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए रथयात्रा शाम लगभग 8 बजे श्रीजगन्नाथ मंदिर पहुंचेगी। नंदीघोष रथ पर श्रीजगन्नाथ भगवान सतरंगी रंग के परिधान पर रथ की छटा से सजी पोशाक पहनकर भक्तों को दर्शन देंगे। खास बात है कि भगवान की पोशाक आगरा व वृन्दावन के भक्तों ने स्वमं तैयार की है। रथयात्रा में यूक्रेन और रशिया सहित भारत के विभिन्न प्रांतों के हजारों भक्तजन भाग लेंगे। भगवान के 25 फीट के नंदीघोष रथ को कलकत्ता व वृंदावन के कलाकार सजाएंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

आगरा

Agra Live News: Three couples begin a new life through a mass marriage in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सामूहिक विवाह के जरिए तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू.

error: Content is protected !!