Friday , 19 June 2026
Home आगरा Agra News: The girl committed suicide by hanging herself…#firozabadnews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: The girl committed suicide by hanging herself…#firozabadnews

150

आगरालीक्स….युवती ने फांसी लगा कर दी जान. दिसंबर में होने वाली थी शादी. सुसाइड के पीछे वजह पर परिजन खामोश…

आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में शनिवार-रविवार रात को एक युवती ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी. परिजनों को उसका शव कमरे में लटका मिला. सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक युवती की शादी दिसंबर में होनी थी. उसने सुसाइड क्यों किया, इस पर परिजनों ने कोई वजह नहीं बताई है.

मामला फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला कौशल्या नगर का है. यहां रहने वाली 22 वर्षीय लवली का शव आज सुबह परिजनों ने कमरे के अंदर फंदे पर लटका देखा. उसने देर रात फंदा लाकर आत्महत्या कर ली थी. सुबह जब परिजनों ने उसका शव देखा तो कोहराम मच गया. आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए. सूचना पर पुलिस भी आ गई. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों के अनुसार मृतका लवली की शादी दिसंबर माह में खैरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव निकाऊ निवासी युवक के साथ तय की गई थी. युवती ने सुसाइड क्यों किया इसकी जानकारी परिजन पुलिस को नहीं दे सके. पुलिस का कहना है कि युवती ने सुसाइड किया है. शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. तहरीर आती है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra Live News: On Father’s Day, eight fathers—including the late MLA Jagan Prasad Garg—will receive the ‘Best Father Award 2026’…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फादर्स डे पर विधायक रहे स्व. जगन प्रसाद गर्ग सहित...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Utkarsh secured the first position in Agra in the CA exam results…#agranews

आगरालीक्स…सीए परीक्षा परिणाम में उत्कर्ष ने पाया आगरा में पहला स्थान. पिता...

आगरा

Agra Live News: Fire breaks out at a thermocol factory in Dhandhupura, Tajganj, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताजमहल के पास थर्माकोल फैक्ट्री में लगी आग. काले धुएं...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : This is the best time to eat mangoes in Agra, but the common man is unable to enjoy them due to high prices.

आगरालीक्स…आगरा में आम किस दाम ? आवक बढ़ने से दशहरी के भाव...

error: Content is protected !!