आगरालीक्स…युवती ने जहर खाकर दी जान. दो महीने पहले युवक ने किया था दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर भेज दिया जेल इसके बाद युवती ने उठाया ये कदम
आगरा मंडल के फिरोजाबाद में एक युवती ने जहर खाकर अपनी जान दे दी. आगरा के अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई. दो माह पहले युवती के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया था. पुलिस ने इस मामले में आरोपी को अरेस्ट कर लिया था और उसे जेल भेज दिया था. गुरुवार रात को युवती ने जहर खा लिया.

मामला शिकोहाद के थाना क्षेत्र के मोहला का है. दो महीने पहले माधवगंज के रहने वाले युवक गौरव ने एक युवती को झांसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया था. युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था और 13 अप्रैल को पकड़कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गुरुवार रात को युवती घर पर थी तभी रात को अचानक उसने जहर खा लिया. युवती की तबियत बिगड़ती देख परिजन उसे आरा अस्पताल लेकर गए लेकिन यहां उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया.