आगरालीक्स…आगरा में एक्सीडेंट की बड़ी खबर. हाइवे पर अज्ञात वाहन ने दो बच्चों को मारी टक्कर. 7 साल के मासूम की मौत
आगरा में एक्सीडेंट की बड़ी खबर सामने आई है. आगरा—जयपुर हाइवे पर फतेहपुर सीकरी में अज्ञात वाहन ने दो बच्चों में टक्कर मार दी. हादसे में सात साल की बच्ची की मौत हो गई जबकि 5 साल का एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना जयपुर हाइवे पर मूसा चिश्ती मजार के पास की है. यहां दो मासूम जिसमें एक साल साल की बच्ची और एक पांच साल का बच्चा बताया गया है, वह घर लौट रहे थे. तभी यहां से गुजर रहे किसी वाहन ने इन दोनों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में 7 साल की मासूम की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि दूसरा बच्चा घायल हो गया. हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है.