आगरालीक्स…आगरा में विवि की टेक्सटाइल कार्यशाला में छात्राओं ने सिलाई की ड्राफ्टिंग एवं नई टेक्नोलॉजी की मशीनों को चलाने का लिया प्रशिक्षण
डॉ भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा के गृह विज्ञान संस्थान में तीन दिवसीय कार्यशाला टेक्सटाइल पर आयोजन 16 से 18 मई तक किया गया. कार्यशाला का आयोजन कुलपति प्रो आशु रानी के निर्देशन में स्टूडेंट एडवाइजर डॉ रश्मि शर्मा, डॉ प्रीति यादव के साथ डॉ अनुपमा गुप्ता द्वारा किया जा रहा है. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो अचला गक्खर एवं प्रो अर्चना सिंह द्वारा किया गया और आज अंतिम दिन उन्होने सभी का धन्यवाद भी किया. इस कार्यशाला में गृह विज्ञान की बीएससी प्रथम, बीएससी द्वितीय, बीएससी तृतीय एवं एम ए प्रथम, एम ए द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने भाग लिया.
यह कार्यशाला सिलाई मशीन व सिलाई पर आधारित रही, जिसमें उषा इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के विकास भारद्वाज, बबीता जैन एवं वृज किशोर ने सिलाई मशीन के भागों व उसके द्वारा की जाने वाली विभिन्न प्रकार की सिलाई के बारे में जानकारी दी। ड्राफ्टिंग एवं नई टेक्नोलॉजी की मशीनों को चलाने का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है।
विशेषज्ञों ने मशीन द्वारा पिको करना, बटन लगाना एवं काज करना, और किस तरह साधारण परिधानों को डिजाइनर रूप प्रदान किया जा सकता है, इसकी जानकारी दी। छात्राएं उत्साहपूर्वक इस कार्यशाला में सीख रहीं हैँ जिसमें उन्होंने सिलाई के लिए नाप लेना, ड्राफ्टिंग करना एवं स्टिचिंग करना सीखा है और बारीकीयां भी सीखी. कुलपति महोदया ने इस कार्यशाला की सरहाना कर सभी भाग लेने वाली छात्राओं को ऐसे ही आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.