आगरालीक्स…आगरा में भारतीय प्रशासनिक सेवा में नव चयनित प्रतिभागियों का किया सम्मान. अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे तो पाएंगे सफलता
डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल एवं विवेकानंद प्रतिभा विकास न्याय द्वारा संचालित संकल्प आईएएस आगरा संस्था द्वारा आयोजित स्नेही मिलन एवं चयनित प्रतिभागियों का सम्मान समारोह आज विश्वविद्यालय के संस्कृति भवन सिविल लाइंस केंपस के ऑडिटोरियम में रखा गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर आशू रानी ने की। उन्होंने अपने संदेश में विद्यार्थियों से आवाहन किया कि वह अधिक से अधिक शिक्षा में सिविल सर्विसेज परीक्षाओं में न केवल प्रतिभाग सुनिश्चित करें बल्कि पूर्ण मनोयोग, मेहनत व लगन से कार्य करते हुए इसमें सफलता भी सुनिश्चित करें।
इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री रजत अस्थाना निदेशक स्टोनमैन क्राफ्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड व मुख्य वक्ता के रूप में अनिल जोशी महामंत्री संकल्प फाउंडेशन नई दिल्ली ने भी अपने विचार रखे। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के समन्वयक यू एन शुक्ला ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी एवं अन्य उपस्थित विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वह अपना सदैव सर्वोत्कृष्ट उद्देश्य का चयन करें तथा उसके अनुरूप विभिन्न माध्यमों से जैसे सोशल मीडिया प्रकाशित पुस्तक के सफल विद्यार्थियों के साक्षात्कार अधिक से अधिक सफल लोगों से मिलना आदि तरीके से अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए सतत प्रश्न रन है इसमें कोई शक नहीं सफलता उसी को हासिल होती है जो दर्शनकल्प कड़ी मेहनत और सच्ची लगन से उद्देश्य के प्रति लगा रहता है।
इस अवसर पर 2023 में चयनित आईएएस में103 वीं रैंक प्राप्त राजीव अग्रवाल 281 रैंक पर सुरम्या शर्मा, 296 रैंक पर विशाल दुबे, 300 रैंक पर ऐश्वर्या दुबे ,442 वी रैंक पर प्रियांशु अग्रवाल तथा 471 वी रैंक पर सचिन अग्रवाल आदि प्रशासनिक सेवा में सफल अभ्यर्थियों का सम्मान किया गया। ऐश्वर्या दुबे की मणिपुर में लोकसभा चुनाव में व्यस्तता के कारण उनका सम्मान उनके पिता श्री हरेंद्र दुबे ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन अनंत विश्वेन्द्र सिंह जी ने किया। संस्था के अध्यक्ष पूरन डाबर, निदेशक अनंत विश्वेन्द्र सिंह संरक्षक सतीश अग्रवाल एवं अशोक अग्रवाल डॉक्टर बी के सारस्वत आदि का विशेष सहयोग रहा उपरोक्त कार्यक्रम में सम्मानित अतिथियों के रूप में पधारे प्रोफेसर पूनम सिंह प्रचार बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय एवं अफसर विजय श्रीवास्तव प्राचार्य आरबीएस कॉलेज आगरा की उपस्थिति रही