आगरालीक्स…आगरा में गर्मी फिर से बढ़ने लगी. 42 डिग्री सेल्सियस तक फिर पहुंचेगा शहर का तापमान. जानिए मौसम का अपडेट और आने वाले दिनों में मौसम का हाल
आगरा में फिर से गर्मी बढ़ने लगी है. दिन में तेज धूप निकल रही है. यही कारण है कि आगरा का तापमान एक बार फिर से बढ़ने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा और ये सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा. मंगलवार को सुबह से ही धूप निकल आई जो कि दोपहर में तेज होती गई. हालांकि अभी पहले जैसी गर्मी तो नहीं है लेकिन पिछले दिनों बरसात के कारण मिली राहत के बाद फिर से उमसभरी गर्मी परेशान करने लगी है.

42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तापमान
आगरा में तापमान फिर से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार है. मौसम विभाग के अनुसार इसी सप्ताह में आगरा का तापमान 42 डिग्री तक पहुंच जाएगा. आने वाला पूरा सप्ताह आसमान साफ रहने की उम्मीद है.