Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: The historic Mangal Pravesh of Niryapak Munipungavshree Sangh took place in Kamla Nagar Jain temple of Agra after 14 years…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: The historic Mangal Pravesh of Niryapak Munipungavshree Sangh took place in Kamla Nagar Jain temple of Agra after 14 years…#agranews

152

आगरालीक्स…आगरा के कमला नगर जैन मंदिर में 14 साल बाद हुआ निर्यापक मुनिपुंगवश्री ससंघ का ऐतिहासिक मंगल प्रवेश, भक्तों ने की गुरुदेव की अगवानी…

आगरा के कमला नगर स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर डी ब्लॉक में आज निर्यापक मुनिपुंगवश्री सुधासागर जी महाराज ससंघ का 14 वर्षों के बाद ऐतिहासिक मंगल प्रवेश हुआ। कमला नगर पहुंचते ही मुनिश्री की अगवानी को सकल दिगम्बर जैन समाज कमला नगर उमड़ पड़ा। निर्यापक मुनिपुंगवश्री सुधासागर जी महाराज ससंघ एवं मुनिश्री अरहसागर जी महाराज का मंगल विहार सुबह 8 बजे एमडी जैन इंटर कॉलेज हरीपर्वत से आजाद पेट्रोल पम्प,यस बैंक,सूरसदन चौराहा एम.जी.रोड,नेहरू नगर पेट्रोल पंप, बाईपास,सुल्तानगंज की पुलिया से विकास मार्केट होते हुए कमला नगर पहुंचे,जहां बड़ी संख्या में भक्त मुनिश्री की अगवानी को प्रतीक्षारत थे।

मुनिसंघ के विकास मार्केट पहुंचने पर जोरदार भव्य स्वागत किया गया। पूरे कमला नगर मार्ग को बहुत सुंदर रंगोली से सजाया गया| बैंड बाजों के साथ महिलाएं एवं पुरूष वर्ग सभी ने इसमें सहभागिता की। मुनिसंघ के कमला नगर पहुंचने के उपरांत सर्वप्रथम मूलनायक भगवान महावीर स्वामी के दर्शन किए| इसके बाद मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। पीएनसी परिवार को निर्यापक मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज के चरणों का प्रक्षालन करने सौभाग्य मिला। भक्तों ने शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त किया। साथ ही मुनिश्री के समक्ष श्रीफल भेंट करने के बाद सभी ने क्रमानुसार आशीर्वाद प्राप्त किया।

पीएनसी परिवार एवं रोहित जैन, आलोक जैन अहिंसा की ओर से दीप प्रज्जवलित किया। इसके बाद कमला नगर की महिलाओं ने सामूहिक रूप से मुनिपुंगवश्री का पूजन किया। इसी दौरान भक्तों को मुनिपुंगवश्री धर्मसभा को संबोधित किया। मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि मुनिपुंगव श्री सुधा सागर जी महाराज के मंगल प्रवचन प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे एवं जिज्ञासा समाधान शाम 5:30 बजे से शाम 6:30 बजे आचार्य विद्यासागर संत निलेय कमला नगर में होंगे|

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!