आगरालीक्स…आगरा में बारिश 10 मिनट की और उमस पूरे दिन की. पहले लू और अब उमसभरी गर्मी ने लोगों को किया बेहाल. जानें आज का तापमान
आगरा में उमसभरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है. जून के महीने में जहां भयंकर लू का लोगों ने सामना किया था तो वहीं अब उमसभरी गर्मी ने लोगों का पसीना निकाल दिया है. बारिश तो हो रही है लेकिन वो कुछ ही देर की होती है. आगरा में आज भी बारिश हुई लेकिन सिर्फ 10 मिनट. तेज घने काले बादल आए और 10 मिनट बरसकर चले गए. बारिश के 15 मिनट बाद ही धूप खिल गई. सुबह से भी आगरा में धूप खिली हुई थी.
आईएमडी के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेलिसयस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बारिश के चांस तो हैं लेकिन यहां मानूसन कमजोर हुआ है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 15/07/24) 33.1
Departure from Normal(oC) -1.5
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 15/07/24) 28.8