आगरालीक्स…आगरा में आईएमए चुनाव केवल अध्यक्ष पद के लिए ही होगा. अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन, देखें सूची…20 को नामांकन वापसी और 27 को मतदान और परिणाम
आगरा में डॉक्टरों की संस्था आईएमए के चुनाव में इस बार केवल अध्यक्ष पद के लिए ही चुनाव होगा. अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन किया गया है. नामांकन पत्रों की जांच के बाद इसकी सूची जारी गई है. आईएमए के चुनाव में 1700 से अधिक डॉक्टर मतदान करेंगे.
चुनाव कार्यक्रम
नामांकन पत्र वापस लेने की तिथि – 20 सितंबर शाम पांच बजे तक
प्रत्याशियों के नाम की घोषणा -20 सितंबर को आइएमए भवन तोता का ताल पर चस्पा की जाएगी सूची
मतदान – 27 सितंबर महाराजा अग्रसेन भवन, लोहामंडी सुबह नौ से शाम छह बजे
परिणाम की घोषणा – 27 सितंबर की रात