Friday , 24 January 2025
Home आगरा Agra News: The joyous flow of Kirtan on the occasion of Prakash Parv of Sri Guru Gobind Sahib Ji…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: The joyous flow of Kirtan on the occasion of Prakash Parv of Sri Guru Gobind Sahib Ji…#agranews

आगरालीक्स…सरबंस दानी साहिब ए कमाल श्री गुरु गोविंद साहिब जी के प्रकाश पर्व पर बही कीर्तन की रस धारा.

सरबंस दानी श्री गुरु गोविंद सिंह जी जिनके प्रकाश पर्व पर देश विदेश अनेक आयोजन हुए उसी कड़ी में आगरा के कई गुरुद्वारों में भी आयोजन हुए मुख्य कार्यक्रम केंद्रीय स्तर पर केंद्रीय संस्था श्री गुरु सिंह सभा माईथान पर सुबह सात बजे से दोपहर ढाई बजे तक हुआ। सुबह अमृत वेले श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश किया गया उपरांत हुकुम नामा लिया गया। भाई हरतीर्थ सिंह सोढी दिल्ली वालों ने तई प्रकाश हमारा भयो पटना शहर विखे भव लयो..का गायन करते हुए कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश(जन्म) नोवे गुरु गुरु तेग बहादुर साहिब एवं माता गुजरी के यहाँ पटना साहिब में हुआ।

भाई हरजीत सिंह हजूरी रागी गुरुद्वारा गुरु के ताल ने तुम हो सब राजान के राजा आपे आप गरीब नबाजा…का गायन करते हुए गुरु गोविंद सिंह जी को याद किया। वीर महेंद्र पाल सिंह ने वाहो वाहो गोबिंद सिंह आपे गुरु चेला…का गायन करते हुए बताया कि किस प्रकार गुरु जी अमृत संचार करवाया फिर पांच प्यारो से खुद अमृत छक कर गोविंद राय से गोविंद सिंह बन गए इसी मिशाल कही और नही है। इससे पूर्व स्त्री सिंह सभा माईथान,भाई हरजिंदर सिंह, गुरुद्वारा माई थान के हजूरी रागी भाई बिजेन्द्र सिंह,भाई कृपाल सिंह ने भी गुरबानी का गायन किया।

ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने सरवत के भले की अरदास की। कीर्तन दरबार मे प्रधान कंवल दीप सिंह,समन्वयक बंटी ग्रोवर, चैयरमैन परमात्मा सिंह,राजिंदर सिंह,प्रवीण अरोरा,रसपाल सिंह,सविंदर सिंह,जसबीर सिंह, निरवैर सिंह आदि की उपस्थिति रही
इस अवसर पर पंजाब सिंध बैंक के कैलेंडर मे आगरा के किसी गुरूद्वारे का इतिहास( गुरुद्वारा माईथान) छापे जाने पर बैंक के मैनेजर बादशाह,उप प्रबंधक राजीव जी एवम गुरुद्वारा के पाली सेठी को उनके द्वारा किए गए प्रयास के लिए सरोपा देकर सम्मानित किया

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 24th January 2025#Agra

आगरालीक्स … आगरा में आज 24 जनवरी को 2024 को उठावनी और...

टॉप न्यूज़

Agra News: Heat action plan will be implemented this summer, know how it will protect from heat…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लागू होगा हीट एक्शन प्लान. मई और जून की गर्मियों...

आगरा

Agra News: Athlete Mitch Hutchcraft learns about the condition of elephants in Wildlife SOS…#agranews

आगरालीक्स…आगरा पहुंंचे एथलीट मिच हचक्राफ्ट ने जाना हाथियों का हाल. वाइल्डलाइफ एसओएस...

आगरा

Agra News: Tight security at all railway stations of Agra on 26 January. Disaster management room also built…#agranews

आगरालीक्स—आगरा के सभी रेलवे स्टेशनों पर 26 जनवरी को लेकर कड़ी सुरक्षा....