आगरालीक्स…आगरा में सुबह और रात को गलन पड़ने लगी है. तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा. पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी
आगरा में सर्दी ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है. जिसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है. आगरा में अभी दोपहर को तेज धूप निकल रही है लेकिन शाम होने के बाद से गलन पड़ना शुरू हो जाती है. सुबह तक स्थिति ऐसी ही रह रही है. इसका असर तापमान पर भी पड़ रहा है जो कि लगातार कम हो रहा है.

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से कम है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गलन बढ़ेगी और तापमान लगातार कम होगा. दिन में भी अब सर्दी का असर दिखना शुरू हो सकता है.