आगरालीक्स…अयोध्या में लहराया धर्म ध्वज. ऐतिहासिक क्षण ने फिर खींचा ध्यान. आगरा से अयोध्या राम मंदिर दर्शन को जाने वालों की संख्या बढ़ी…
अयोध्या राम मंदिर में मंगलवार को ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ. पीएम मोदी ने शुभ मुहूर्त में ध्वजा फहराई. इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी फिर से अयोध्या बना और पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा. जैसे ही मंदिर के शिखर पर केसरिया ध्वज पवन के संग लहराया, पूरा परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच व्यापक पूजन अर्चन किया गया. यज्ञ कुंडों से उठती आहुतियों की सुगंध और नगाड़ों की गूंज ने समारोह को भव्यता दी. पीएम मोदी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्र को सनातन परंपरा की अखंडता, आस्था और सांस्कृतिक स्वाभिमान का संदेश दिया.अयोध्या को जाने वालों की संख्या बढ़ी
आगरा सहित यूपी के लगभग हर जिले से अयोध्या राम मंदिर के दर्शन को जाने वाले लोगों की भीड़ फिर से बढ़ना शुरू हो गई है. दिसंबर में लोग अयोध्या जाने के लिए प्लान कर रहे हैं. आगरा से अयोध्या जाने के लिए यात्रियों को आगरा कैंट, आगरा फोर्ट और ईदगाह से भी ट्रेनें मिलेंगी.