आगरालीक्स…वृंदावन परिक्रमा करके लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप वैन ट्रक में घुसी. एक की मौत, कई घायल
आगरा के फिरोजाबाद जिले में शनिवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप पीछे से ट्रक में घुस गई. हादसे मे ंचालक की मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हुए हैं. सभी लोग वृंदावन परिक्रमा करके मध्यप्रदेश के भिंड लौट रहे थे. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है.
घटना सिरसागंज थाना क्षेत्र के आगरा-इटावा हाइवे के धातरी गांव के पास की है. यहां वृंदावन की परिक्रमा लगाकर श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप आ रही थी. बताया जाता है कि चालक को झपकी आ गई जिससे व आगे चल रहे ट्रक में घुस गई. हादसे के बाद पिकअप में बैठे लोगों में चीख पुकार मच गई. वहां पहुंचे कुछ लोगों ने सभी को बाहर निकाला. सूचना पर पुलिस भी आ गई. पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भेजा. हादसे में गाड़ी चालक 40 वर्षीय जय सिंह निवासी विलहोरा ग्राम भूरे का पुरा जिला भिंड की मौत हो गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.