आगरालीक्स…आगरा में सोमवार से खुल जाएंगे सभी स्कूल. बच्चों को बचा हुआ होमवर्क पूरा करने की टेंशन तो पेरेंट्स को टाइम मैनेजमेंट की….
गर्मियों की छुट्टियां समाप्त हो चुकी हैं. आगरा में कई स्कूल पिछले सप्ताह से ही खुल चुके हैं तो बाकी के सभी स्कूल 3 जुलाई से खुल रहे हैं. हालांकि 3 जुलाई को गुरु पूर्णिमा होने के चलते कई स्कूलों में अवकाश भी है ऐसे में 4 जुलाई के बाद से स्कूलों में पढ़ाई स्टार्ट हो जाएगी. स्कूल खुलने को लेकर बच्चे जहां अपना बाकी का होम वर्क कम्प्लीट करने में जुटे हुए हैं तो वहीं पेरेंट्स टाइम मैनेजमेंट में लगे हुए हैं कि कैसे और कितने बजे से क्या-क्या काम करना है.

बता दें कि 20 मई से अधिकतर स्कूलों में गर्मियों का अवकाश हो गया था. 3 जुलाई से सभी स्कूल खुल रहे हैं. ऐसे में बच्चें जहां अपने होमवर्क को लेकर टेंशन में हैं तो वहीं पेरेंट्स टाइम मैनेजमेंट में. बच्चों के टिफिन से लेकर बच्चों के बैग, ड्रेस और बुक्स को सही तरह से मैनेज किया जा रहा है.