आगरालीक्स…आगरा में भीषण गर्मी की शुरू. आज दिन में 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान. दोपहर में एक से दो बजे बीच सबसे अधिक गर्मी. जानें आने वाले दिनों का मौसम अपडेट
आगरा में भीषण गर्मी की शुरुआत हो चुकी है. आज दिन का तापमान आगरा में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सुबह से ही तेज सूर्य की किरणें निकल आई और जैसे—जैसे दिन निकलता गया, वैसे—वैसे गर्मी तेज होती गई. हाल ये रहा कि 12 बजे के बाद धूप में एक पल भी ठहरना मुश्किल हो रहा था. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में दोपहर एक से दो बजे के बीच सबसे अधिक गर्मी पड़ रही है. बड़ी बात ये भी है कि ये वही टाइम है जिस समय बच्चे स्कूल से घर लौट रहे हैं.

मौसम विभाग के अनुसार आगरा में गर्मी की शुरुआत हो चुकी है. दो से तीन दिन के अंदर आगरा का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. दिन ही नहीं रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है. बुधवार को न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.