आगरालीक्स…आगरा का उमसभरा मौसम, न तो दिन को चैन और न रात को आराम. मानसून रूठा. बारिश नहीं हो रही है. तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा
आगरा में बारिश ने होने से उमस भयंकर हो गई है. उमस ने लोगों का पसीना निकाल दिया है. न तो दिन में चैन मिल रहा है और न ही रात को आराम. दिन में निकल रही तेज धूप ने और गर्मी बढ़ा दी है जिसके कारण आगरा का तापमान भी बढ़ गया है.
आईएमडी के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. वहीं रात का तापमान भी सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक होकर 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा.
मौसम विभाग के अनुसार आगरा में सोमवार और मंगलवार को तेज बारिश के आसार हैं. हालांकि मौसम विभाग ने बारिश का पूर्वानुमान पहले भी जारी किया था लेकिन आगरा में पिछले एक सप्ताह से कोई खास बारिश नहीं हुई है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 21/07/24) 38.6
Departure from Normal(oC) 4.3
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 21/07/24) 29.4
Departure from Normal(oC) 4.0