आगरालीक्स…आगरा की केनरा बैंक शाखा से आरबीआई के पास पहुंचे जाली नोट. मुकदमा दर्ज
आगरा की केनरा बैंक शाखा से भारतीय रिजर्व बैंक की शाखा कानपुर में जाली नोट पहुंचे हैं. इस संबंध में आरबीआई के प्रबंधक दावा अनुभाग निर्गम विभाग के आईपीएस गहलौत की ओर से थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया गया है.भारतीय रिजर्व बैंक मे अन्य बैंकों की करेन्सी चेस्ट शाखाओ से प्राप्त प्रेषण जाली नोट अधिक संख्या मे पाये जा रहे हैं.. जाली नोट का मुद्रण एवं परिचालन भारतीय दण्ड सहिंता की धारा 489ए से 489 ई तक के अन्तर्गत अपराध है. इसके तहत जिन बैंको की शाखाओं/ चेस्ट के प्रेषण मे जाली नोट पाये जाते है. उनके विरुद्ध प्राथमिकी सूचना दर्ज कराना भारतीय रिजर्व बैंक की जिम्मेदारी बनती है. संबन्धित बैंक शाखाये किस पुलिस थाने के अन्तर्गत आती है इसके निर्धारण मे कठिनाई होती है. रिपोर्ट के अनुसार केनरा बैंक आगरा के मुद्रा तिजोरी से माह जनवरी 2024 में जाली नोट प्रेषण किए गए. इनका डाटा NCRB की साईट पर अपलोट कर दिया गया है जिसका unique reference no RBI 3165320115272024 है.