आगरालीक्स…आगरा सहित पूरे देश में भारत—पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर आक्रोश. लोगों ने कहा—न मैच देखेंगे और न स्कोरबोर्ड…जगह—जगह फूंके गए पुतले
एशिया कप 2025 में आज दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच होना है, लेकिन इस मैच का लेकर आगरा सहित पूरे देश में जबर्दस्त विरोध हो रहा है. लोगों में आक्रोश छाया हुआ है. लोगों में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर विरोध है. लोगों का साफ कहना है कि भारत को पाकिस्तान के साथ मैच का पूरी तरह से बहिष्कार करना चाहिए था. 7 मई को हुए आपरेशन सिंदूर के बाद ये पहला मौका है जब दोनों देशों के क्रिकेट टीमें आमने—सामने होंगी.
अगरा में रविवार को हिंदू वाहिनी ने इंडिया पाकिस्तान के होने वाले मैच का विरोध प्रदर्शन किया. युवाओं ने पाकिस्तान की टीम स्कवॉयड और झंडे को जला कर विरोध जताया. वहीं महाराष्ट्र में शिवसेना उद्धव गुट के कार्यकर्ताओं ने टीवी तोड़कर विरोध प्रदर्शन किया. वहीं महिला कार्यकर्ताओं ने पीएम को सिंदूर भेजा, साथ ही बीसीसीआई के लिए चंदा मांगा.