आगरालीक्स…जेईई मेंस में आगरा के बलूनी क्लासेस के छात्रों का शानदार प्रदर्शन. संस्थान के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन..
बलूनी क्लासेस के होनहारों ने एक बार फिर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाते हुए जेईई मेंस में बादशाहत कायम की है। जारी परिणामों के अनुसार, संस्थान के आयुष पांडे ने 99.82 परसेंटाइल, पृथ्वी सिंह ने 99.79 परसेंटाइल, अथर्व कुमार पांडे ने 99.66 परसेंटाइल, प्रज्वल चौरसिया ने 99.33 परसेंटाइल, शिवम कुमार तिवारी ने 98.73 परसेंटाइल, सत्यम गुप्ता ने 98.71 परसेंटाइल, तुषार कश्यप ने 98.16 परसेंटाइल, बलजीत सिंह जादौन ने 98.16 परसेंटाइल, रोहित गुप्ता ने 97.75 परसेंटाइल, दक्ष नेगी ने 96.89 परसेंटाइल, अंश ने 96.69 परसेंटाइल, पलक अग्रवाल ने 96.48 परसेंटाइल, अमन कुमार ने 96.44 परसेंटाइल, जिज्ञासा मिश्रा ने 96.43 परसेंटाइल, सौम्यल शर्मा ने 96.23 परसेंटाइल, दैविक कुमार ने 98.05 परसेंटाइल, मयंक ने 95.82 परसेंटाइल, देवेश सिंह ने 95.69 परसेंटाइल, तेजश्व अग्रवाल ने 95.61 परसेंटाइल, प्रतिष्ठा कोटियाल ने 95.45 परसेंटाइल, विवेक कुमार ने94.14 परसेंटाइल, प्राजिकता यादव ने 93.95 परसेंटाइल, हिमांशु रावत ने 93.88 परसेंटाइल, आयुष गौड़ ने 93.73 परसेंटाइल, ऋषभ प्रताप सिंह ने 93.37 परसेंटाइल, सचिन ने 92.69 परसेंटाइल, सार्थक नवानी ने 91.99 परसेंटाइल, अर्चित डिमरी ने 91.97 परसेंटाइल, मनु कौशिक ने 91.76 परसेंटाइल, दिव्यम कंवल ने 91.5 परसेंटाइल, छवि चौधरी ने 90.28 परसेंटाइल, शौर्य प्रताप सिंह ने 90.28 परसेंटाइल प्राप्त कर छात्र-छात्राओं ने सफलता के झंडे गाड़े।
परिणामों की घोषणा होने के साथ ही खन्दारी स्थित संस्थान में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त करने वालों को मिठाई खिलाकर जेईई मेंस के आगे होने वाली परीक्षा में और अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दी। बलूनी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन डॉ. नवीन बलूनी ने सभी सफल छात्र- -छात्राओं और अभिभावकों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जेईई मेंस केवल शुरुआत है। अब पूरी मेहनत और लगन अगले मोके के लिए करनी है। बलूनी क्लासेस के एकेडमिक हेड डॉ० ललितेश यादव ने बताया कि जेईई मेंस में सफलता हासिल करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को एडवांस की टेस्ट सीरीज निःशुल्क कराई जा रही है ।