आगरालीक्स…आगरा में दिवाली पर जमकर हुई मिठाइयों की सेल, कई दुकानों पर स्टॉक पड़ गया कम.
दिवाली खुशियों का पर्व है. इस दौरान मिठाई की खास डिमांड रहती है. फैक्ट्री, कारपोरेट हाउस हों या फिर कारखाने, हर जगह कर्मचारियों व आफिस स्टाफ को मिठाई देकर दिवाली की शुभकामनाएं दी जाती है. आगरा में छोटी दिवाली से ही मिठाइयों की रिकॉर्ड बिक्री होना शुरू हो गई थी. रविवार को दिवाली वाले दिन तो सुबह से ही मिठाइयों की दुकानों पर भीड़ उमड़ पड़ी. दोपहर तक तो ये भीड़ और बढ़ती गई. हाल ये रहा कि कई जगह तो मिठाइयों का स्टॉक ही समाप्त हो गया और कई जगह मिठाइयों के लिए लोग खुद ही डिब्बा लेकर मिठाइयां भरना शुरू कर दिए. मिष्ठान्न विक्रेता और उनके कर्मचारी दिवाली पर दिनभर मिठाइयां बेचते रहे, लेकिन स्टॉक कम होने के बाद कई ग्राहकों को अपनी मनपसंद मिठाई नहीं मिल सकी
भाईदूज की तैयारियां शुरू
आगरा में अब मिष्ठान्न विक्रेताओं ने भाईदूज की तैयारियां शुरू कर दी हैं. भाईदूज पर भी मिठाइयों की बिक्री बहुत होती है, ऐसे में आज से ही मिठाइयां बनना शुरू हो गई हैं.