आगरालीक्स…आगरा में ताजमहल, आगरा किला, सीकरी सहित सभी स्मारकों में इस दिन है पर्यटकों की फ्री एंट्री…नहीं लगेगा टिकट…
विश्व योग दिवस पर भारत सरकार ने जनता को तोहफा दिया है. पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित देश के सभी स्मारकों का टिकट विश्व योग दिवस पर फ्री कर दिया गया है. ऐसे में 21 जून को आगरा में ताजमहल, आगरा फोर्ट, फतेहपुर सीकरी सहित सभी संरक्षित स्मारकों में प्रवेश मुफ्त होगा. इससे पहले महिला दिवस और शाहजहां उर्स के मौके पर भी आगरा के सभी स्मारकों में पर्यटकों की एंट्री फ्री की गई थी. विश्व योग दिवस पर पूरे दिन सभी स्मारकों में एंट्री फ्री होगी.

फतेहपुर सीकरी में योग करेंगे मुख्तार अब्बास नकवी
इधर आगर के फतेहपुर सीकरी स्मारक में विश्व योग दिवस पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी द्वारा योग किया जाएगा. इस दौरान उनके साथ शहर की कई गणमान्य हस्तियां व जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रहेगी.