आगरालीक्स…आगरा के फाइव स्टार होटल में होगी लॉकअप फेम एक्ट्रेस पायल रोहतगी की शादी. बॉयफ्रेंड संग्राम सिंह संग लेंगी फेरे…जानिए कब है शादी और आगरा क्यूं चुना, ये भी बताया
चर्चित शो लॉकअप फेम अभिनेत्री पायल रोहतगी अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग्राम सिंह के साथ आगरा में शादी करने जा रही हैं. वे आगरा के जेपी होटल में 9 जुलाई 2022 के दिन शादी करेंगी. शादी का फंक्शन तीन दिन तक चलेगा. इसके अलावा मुंबई और दिल्ली में रिसेप्शन भी दिया जाएगा. मीडिया रिपोट्स के अनुसार पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने बताया कि वे आगरा के जेपी पैलेस में शादी करने जा रहे हैं. शादी की तीन दिन तक रस्में होंगी. मेहंदी, हल्दी और तमाम रस्में आगरा में ही होंगी. उन्होंने बताया कि वह शादी हिंदू रीति रिवाजों के साथ करना चाहती हैं.

आगरा में कई सारे मंदिर, इसलिए चुना आगरा
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पायल रोहतगीने बताया कि आगरा जाना जाता है ताजमहल के लिए लेकिन आगरा में बहुत सारे मंदिर भी हैं, जिनके बारे में हम नहीं जानते. आगरा में लोग हिन्दू मंदिरों के बारे में जानें, इसीलिए मैं वहां शादी कर रही हूं. यह शादी बेहद सिक्योरिटी से लैस एरिया में होगी, सिर्फ कोड वाले सदस्य की ही वेडिंग एरिया में एंट्री की अनुमति होगी.