आगरालीक्स…इन गर्मियों की छुट्टियों में घूमने जा सकते हैं ये 8 टूरिस्ट डेस्टिनेशन. जानिए यहां की देखने लायक जगह और कितना हो सकता है खर्चा…
गर्मियों की छुट्टियां कई स्कूलों में हो गई हैं तो कइयों में अगले सप्ताह से हो जाएंगी. ऐसे में हर घर में समर वेकेशन की प्लानिंग शुरू होने लगी है. आगराइट्स किसी अच्छे डेस्टिनेशन की तलाश में हैं. ऐसे में गर्मियों में कहां जाएं और कितना खर्चा होगा, सही रूट क्या है और वहां टूरिस्ट अट्रैक्शन यानी घूमने—फिरने की कौन सी जगहें अच्छी हैं. आगरालीक्स पर जानें अपने भारत की 8 सबसे बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टिनेशंस…
धर्मशाला — इस हिमालय नगरी के ऊंचे पर्वतों और मठों को देखने के लिए यहां पूरे साल सैलानियों का तांता लगा रहता है. धर्मशाला से करीब 5 किमी. की दूर पर स्थित मैकलॉडगंज भी इस सीजन में घूमने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है.
खर्चा — करीब 10 हजार रुपये
शिमला और कुफरी — हिमाचल की वादियों में ही बसी है कुफरी. अगर आप शिमला जा रहे हैं तो कुफरी भी जरूर जाएं. शिमला से 15 किमी. की दूरी पर स्थित है. पहाड़ों पर बर्फीले ढलानों के वजह से स्काइंग के लिए ये कुफरी को एक जबर्दस्त टूरिस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है. आप महासू पर्वत की चोटी पर स्काइंग का लुत्फ उठा सकते हैं. यहां स्थित हिमालयन नेशनल पार्क में आप जानवरों की गई विचित्र प्रजातियों को देख पाएंगे. इनमें पहाड़ी बकरा, ब्राउन भालू और बर्फीले मौसम में रहने वाला तेंदुआ जैसे कई खास जानवर हैं.
खर्चा — करीब 10 हजार रुपये

लद्दाख — भारत के प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है लद्दाख. यह पर्यटकों के बीच लंबे समय से आकर्षण का केंद्र रहा है. लद्दाख जाने के लिए बेस्ट टूरिस्ट सीजन अप्रैल से अगस्त तक होता है. मौसम का तापमान कम होने की जह से लोग गर्मियों में यहां घुमना ज्यादा पसंद करते हैं. कुछ लोग विंटर सीजन में भी यहां जाते हैं. लद्दाख लुभावने परिदृश्यों, क्रिस्टल स्पष्ट आसमान, सबसे ऊंचे पर्वत दर्रों, रोमांचकारी साहसिक गतिविधियों, बौद्ध मठों और त्योहारों के लिए सबसे प्रसिद्ध है.
खर्चा करीब 15 हजार रुपये
अल्मोड़ा — उत्तराखंड के अल्मोड़ा का नाम उत्तर भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में गिना जाता है. यह जगह उत्तराखंड के कुमाऊंच माटंटेन में स्थित है. यूनिक हैंडीक्राफ्ट, प्राचीन मंदिर और प्रकृति के अद्भुत नजारों के लिए भी अल्मोड़ा टूरिस्ट के बीच बहुत फेमस है. यहां आप ब्राइट एंड कार्नर, गोविंद बल्लभ म्यूजियम, कालीमठ अल्मोड़ा और कासर देवी का मंदिर जा सकते है.
खर्चा — करीब 10 हजार रुपये
माउंट आबू — राजस्थान में बसा माउंट आबू सिरोही जिले में स्थित एक पॉपुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन है. माउंट आबू हरे—भरे मैदान, झरने, झील और नदियों से घिरा हुआ है. माउंट आबू ने जबसे एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में अपनी पहचान बनाई है, तबसे हर साल यहां लाखों लोग घूमने आते हैं. यहां गुजारे यादगार लम्हों को आप यकीनन जिंदगीभर नहीं भुला सकेंगे. यहां आप दिलवाड़ा जैन मंदिर, सनसेट प्वाइंट, अचलेश्वर महादेव मंदिर, माउंट आबू बाजार ओर वाइल्ड सेंक्चुरी जा सकते हैं.
खर्चा — करीब 7 हजार रुपये
देहरादून—मंसूरी —अगर आप कम खर्चें में अच्छे डेस्टिनेशन पर जाना चाहते हैं तो देहरादून और मंसूरी आपके लिए बेस्ट हो सकता है. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से आप पहाड़ों की रानी मंसूरी के लिए जा सकते हैं जो कि यहां से करीब 35 किमी. दूर है. इसके अलावा देहरादून से ही आप हरिद्वार व ऋषिकेष भी जा सकते हैं. पहाड़ों की रानी मंसूरी सबसे अधिक फेवरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं और अप्रैल से जून माह तक यहां काफी अच्छी संख्या में पर्यटक पहुंच सकते हैं.
खर्चा — करीब 7 हजार रुपये
औली— भारत में सबसे अच्छे स्की स्थलों में क है औली. उत्तराखंड की खूबसूरत जगह. इसमें छत्रकुंड झील, नंद देवी राष्ट्रीय जैसे दर्शनलीय पार्क और ज्योतिमठ हैं. सुरम्य गांव औली से हिमालय की पर्वतमाला के मनोरम दृश्य दिखाई देते हैं. स्कीइंग के प्रति उत्साही लोगों के लिए यह सबसे फेवरेट होता हे. इसके अलावा झीलें भी यहां देखने लायक हैं. जोशीमठ से औली को जोड़ने वाला 4.15 किमी लंबा रोपवे एशिया का दूसरा सबसे लंबा रोपवे हैक्. यह दस टावरों से होते हुए लोगों को समुद्रतल से दस हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर औली ले जाता है.
खर्चा — करीब 10 हजार रुपये
कुल्लू—मनाली — हिमाचल की एक और खूबसूरज जगह है कुल्लू— मनाली. हर किसी की जुबान पर यहां घूमने का जिक्र जरूर होता हे. ब्यास नदी के किनारे मौजूद यह खूबसूरती के मामलेमें लद्दाख से कम नहीं है. राफ्टिंग, पर्वतारोहण, पैराग्लाइडिंग और ट्रैकिंग आदि का मजा लेते हुए एक से एक बेहतरीन और अनुसनी जगहों पर यहां घूमने का लुत्फ उठा सकते हैं. यहां आप खीर गंगा, केसरधर, सुल्तानपुर पैलेस और चंद्रखनी पास देखने जा सकते हैं.
खर्चा — करीब 12 से 15 हजार रुपये