आगरालीक्स…रेलवे लाइन को चुराकर ट्रक में लादकर ले जा रहे थे चोर. रेलवे पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोचा. आगरा के ही रहने वाले हैं तीनों चोर
रेलवे सुरक्षा बल ईदगाह के चौकी प्रभारी गौरव चौधरी के द्वारा स्टाफ़ के साथ गस्त के दौरान अपने कार्य में चौकसी दिखाते हुए 3 नवंबर की रात को तीन लोगों को वायु विहार सो फूटा रोड के पास से चुराई हुई रेलवे लाइन को ट्रक आयशर केंटर UP 80 CT 0067 में लाद कर ले जाते हुए रंगे हाथों पकड़ा। बरामद समाप्ति की कीमत दस हजार रुपए बताई जा रही है।
ये हैं तीनों बदमाश
1/ शिवम चौहान पुत्र श्री सुरेंद्र सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी राहुल नगर बौद्ला थाना जगदीशपुरा जिला आगरा उत्तर प्रदेश 2.धर्मेंद्र चौधरी पुत्र श्री ओमवीर सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी 344 मोहल्ला मन्दिर वाली मलपुरा थाना मालपुरा जिला आगरा 3. मेम्बर सिंह पुत्र स्वर्गीय फौरन सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम जिटोरा थाना किरावली जिला आगरा उत्तर प्रदेश मौके की कार्यवाही कर सभी को Dt 04/11/23 को माननीय रेलवे न्यायालय मे पेश किया गया