आगरालीक्स…भगवान शिव को प्रिय सावन का महीना इस बार दो महीने का होगा. 4 जुलाई से हो रहा शुरू. जानिए किन तारीखों को पड़ रहे सावन के सोमवार
सावन माह भोलेनाथ का माह कहा जाता है. घर—घर, मंदिर—मंदिर भगवान शिव की आराधना की जाती है. सावन माह में भी सावन के सोमवारों का सबसे अधिक महत्व होता है. इस पूरे माह में शिव जी की विधि विधान से पूजा की जाती हे. लेकिन इस बार सावन माह को बेहद खास माना जा रहा है क्योंकिम इस साल सावन एक नहीं बल्कि दो माह का होने वला है. ऐसा अद्भुत योग करीब 19 साल बाद बन रहा है.

हिंदी विक्रम संवत 2080 में इस साल एक अधिकमास पड़ रहा है. ऐसे में इस साल 12 महीने की बजाय कुल 13 महीने होंगे. वहीं सावन का महीना 30 नहीं बल्कि करीब 59 दिन का होने वाला है. यानी इस बार भोलेनाथ के भक्तों को उनकी उपासना करने के लिए 4 के बजाय 8 सोमवार मिल रहे हैं.
जानिए कब से शुरू हो रहा सावन
इस बार सावन का महीना 4 जुलाई से शुरू हो रहा है और यह 31 अगस्त तक चलेगा. यानी इस बार भक्तों को शिव की उपासना के लिए करीब 59 दिन मिलने वाले हैं. दरअसल वैदिक पंचांग की गणना सौर मास और चंद्र मास के आधार पर की जाती है. चंद्र मास 354 दिनों का होता है और सौर मास 365 दिन का. दोनों में करीब 11 दिन का अंतर आता है और तीसरे साल यह अंतर 33 दिन का हो जाता है, जिसे अधिक मास कहा जाता है. ऐसे में इस बार सावन दो महीने तक रहने वाला है.
सावन के सोमवार
पहला सोमवार 10 जुलाई
दूसरा सोमवार 17 जुलाई
तीसरा सोमवार 24 जुलाई
चौथा सोमवार 31 जुलाई
पांचवां सोमवार 7 अगस्त
छठवां सोमवार 14 अगस्त
सातवां सोमवार 21 अगस्त
आठवां सोमवार 28 अगस्त