आगरालीक्स..Agra News : आगरा के नेशनल चैंबर के चुनाव में अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशी, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष के लिए 10 मार्च को होगा चुनाव। ( Agra News : Three Candidate for National Chamber president post #Agra)
नेशनल चैंबर आफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के चुनाव 10 मार्च को अग्रवन में होंगे। शाम को मतगणना होगी । बुधवार को नाम वापस लेने का अंतिम दिन था, लेकिन किसी ने भी नाम वापस नहीं लिया। अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशी हैं। उपाध्यक्ष पद पर चार और कोषाध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी हैं। वहीं, कार्यकारिणी सदस्यों के लिए तीन ग्रुप में चुनाव होंगे।
इन पदों पर होंगे चुनाव
अध्यक्ष पद संजय गोयल, अनिल अग्रवाल, योगेश जिंदल
उपाध्यक्ष संजय कुमार गोयल, विवेक जैन, नीरज अग्रवाल व गोपाल खंडेलवाल
कोषाध्यक्ष विनय मित्तल, संजय अग्रवाल