आगरालीक्स…आगरा कैंट स्टेशन पर सराफा कारोबारी का ढाई किलो सोना लूटने वाले तीन फर्जी कस्टम अधिकारी अरेस्ट. एक किलो सोना लॉकर में रखा, एक किलो सोने का खरीदा प्लॉट…ऐसे आए हाथ में
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर जनवरी 2024 में जयपुर के सराफा कारोबारी के कर्मचारी से फर्जी कस्टम अधिकारी बनकर ढाई किलो सोना लूटने वाले गैंग के तीन सदस्यों को अरेस्ट किया है. इनमें सोना खरीदने वाला सुनार भी शामिल है. सोना लूटने के बाद आरोपियों ने एक किलो सोना लॉकर में रख दिया और एक किलो सोने के बदले जयपुर में दो प्लॉट खरीद लिए. बाकी बचे सोने को इन्होंने बेच दिया दिया था.
ये है पूरा मामला
जयपुर के पटेल नगर में मनीष सोनी की मंशा ज्वैलर्स नाम से फर्म है. मार्च 2024 में मनीष ने आगरा के थाना शाहगंज में शिकायत दर्ज कराई थी. इसमें बताया गया था कि जनवरी में उनका कर्मचारी प्रदीप सिंह निवासी सवाई माधोपुर सोने के जेवरात लेकर कोलकाता गया था. डील न होने पर वह जेवरात लेकर सियालदाह एक्सप्रेस से जयपुर लौट रहा था. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही दो शातिर ट्रेन में चढ़ गए. उन्होंने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए प्रदीप को चेकिंग के नाम पर ट्रेन से उतार लिया. कर्मचारी से कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि उसके पास तस्करी का सोना है. इस पर कर्मचारी घबरा गया. फर्जी पुलिस अधिकारियों ने उसे जेल भेजने की धमकी दी और थाने ले जाने के बहाने उसे अपने साथ ले गए. ईदगाह पुल पर आरोपियों ने कर्मचारी को धमकाया और उससे जेवरात का बैग, मोबाइल और जेब में रखा कैश ले लिया. उससे कहा कि मालिक से कहना कि थाने आकर बात करे. इस मामले में पुलिस ने जब जांच की तो लूटा गया सोना करीब ढाई किलोग्राम था. पुलिस की टीमें इस मामले में जांच कर रही हैं. कई अहम सुराग मिले. पुलिस ने आज इसका खुलासा कर दिया.
डीसीपी सिटी ने बताया कि लूटे गए सोने के कुछ भाग को बचेकर अभियुक्तों ने 62 लाख का प्लॉट खरीदा. एक किलो सोना लॉकर में रखा था. अभियुक्तों के पास से 1 किलो 498 ग्राम सोना पुलिस ने बरामद कर लिया है. इसके अलावा 62 लाख के प्लॉट की रजिस्ट्री भी बरामद कर ली है. पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी राजस्थान के रहने वाले हैं और इनके नाम विष्णु, वीरेंद्र और मक्खन लाल हैं. सभी पर गैंगस्टर लगेगी.