Friday , 16 January 2026
Home आगरा Agra News: Three killed, many injured in accident on New Southern Bypass…#agranews
आगरा

Agra News: Three killed, many injured in accident on New Southern Bypass…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के न्यू दक्षिणी बाईपास पर एक्सीडेंट में एक और की मौत्. मृतक संख्या हुई तीन. 12 लोग घायल. आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

आगरा में न्यू दक्षिणी बाईपास पर दर्दनाक एक्सीडेंट हुआ है। देर रात एक बजे अछनेरा के गांव मगूर्रा के पास न्यू दक्षिणी बाईपास पर स्लीपर कोच और मैक्स पिकअप में भीषण भिडंत हो गई। हादसे में मैक्स पिकअप सवार दो मृतकों के नाम मोनू और मनोज बताए गए हैं। इनके अलावा एक और की मौत हुई है। दर्जन से अधिक श्रमिक घायल हो गए। चार श्रमिकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर इतनी भीषण थी कि मैक्स पिकअप दो हिस्सों में बंट गई। स्लीपर कोच उसे 100 मीटर घसीटते ले गई।

मजदूरों को लेकर जा रही थी मैक्स पिकअप
घटना शनिवार रात एक बजे की है। सिकंदरा के अरतौनी स्थित सेलम फैक्ट्री से नाइट शिफ्ट समाप्त करके 30 श्रमिक मैक्स पिकअप से अछनेरा के गांव जनूथा, मगोर्रा और अछनेरा आ रहे थे। कोहरे के चलते गांव मर्गोरा के पास बना कट चालक को दिखाई नहीं दिया। चालक ने कट के आगे जाकर मैक्स पिकअप को अचानक ब्रेक लगा बैक करने का प्रयास किया। इसी पीछे से आती स्लीपर कोच ने मैक्स पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि मैक्स पिकअप दो हिस्सों में बंट गई। स्लीपर कोच उसे 100 मीटर दूर तक घसीटते ले गई। स्लीपर कोच का भी अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में दो श्रमिकों मोनू पुत्र होतम सिंह निवासी गांव नसीरपुर थाना औंग मैनपुरी और मनोज कुमार पुत्र नारायण सिंह निवासी गांव जनूथा की मौके पर मृत्यु हो गई। मैक्स पिकअप में सवार एक दर्जन से अधिक श्रमिक घायल हो गए। घायल श्रमिकों को पुलिस ने एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया है।

इधर हादसे की मांग को लेकर आज दोपहर मृतकों और घायलों के परिजनों ने बाईपास पर जाम लगा दिया। वह प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाया और जाम खुलवाया।

Related Articles

आगरा

Agra Local News: Dr. Mukesh Chauhan, a solo rider from Agra, started the journey of Shri Ram Van Gaman Path….#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सोलो राइडर डा. मुकेश चौहान अयोध्या से लंका तक की...

आगरा

Agra Local News: A young man learning to drive drowned in a pond along with his car, rescued by villagers…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कार चलाने सीख रहे युवक ने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : kids flock back to the school in Agra

आगरालीक्स…’ठंड जारी—छुट्टियां खत्म’, 15 दिन बाद स्कूल खुले मगर पहले सन्नाटा पसरा...

आगरा

Obituaries of Agra on 16th January 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

error: Content is protected !!