आगरालीक्स…आईएसबीटी के सामने हाइवे से सवारियां भर रहे तीन वाहन सीज. इनमें एक ईको तो दो हरियाणा की बसें.
आगरा में अवैध रूप से चल रहे डगगेमार वाहनों के खिलाफ इस समय परिवहन विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है. आईएसबीटी, भगवान टाकीज फ्लाईओवर, वाटर वक्र्स से बसों को रोककर सवारियां भरने वाले डग्गेमार वाहनों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है और उन्हें सीज किया जा रहा है. आज भी क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल के निर्देशन में आरएस चौधरी सक्षेप्र फोर्ट डिपो की टीम FORT DEPOT द्वारा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ललित कुमार के साथ संयुक्त चैकिंग के दौरान आईएसबीटी बस स्टेशन के सामने हाईवे पर सवारियाँ भरते हुए 03 वाहन-
- UP80GK 5267 (इको)
- HR47F 4182 (बस)
- HR38Y 0227 (बस)
पकड़ कर डिपो कार्यशाला में लाकर सीज की कार्यवाही की गयी । ये वाहन आगरा पलवल-दिल्ली, गुरुग्राम आदि मार्ग पर संचालित थे। यात्रियों को निगम की बसों में बिठाकर रवाना किया गया।