आगरालीक्स ….आगरा में बेटेश्वर में यमुना में तीन युवक डूबे, गोताखोर युवओं की तलाश में जुटे हुए हैं।

आगरा के बटेश्वर में यमुना में स्नान करने के लिए युवक उतरे, इसमें तीन युवक डूब गए। गोताखोर तलाश में जुटे हुए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि बोदला निवासी 24 साल का कन्हैया, फतेहाबाद निवासी 18 साल का आयुष और 19 साल का सौरभ यमुना में डूब गया है। टीम बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।